Site icon Pioneer News Live

कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल 28 सितंबर को बंद

Spread the love

जौनपुर। जिले में अत्यधिक बारिश के कारण हुए जलभराव को देखते हुए जिलाधिकारी के आदेश के क्रम में 28 सितंबर 2026 को कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालयों में शिक्षण कार्य स्थगित रहेगा।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जौनपुर की ओर से जारी आदेश के अनुसार, जिले के सभी परिषदीय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई और उत्तर प्रदेश बोर्ड के विद्यालयों में कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थी विद्यालय नहीं आएंगे।
हालांकि, विद्यालयों में शिक्षकों की उपस्थिति अनिवार्य रहेगी। शिक्षक विद्यालय पहुंचकर आधार के लिए जन्म प्रमाणपत्र, अपार, एसएचवीआर, यू-डायस समेत अन्य विभागीय कार्यों को पूरा करेंगे।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।

Exit mobile version