Site icon Pioneer News Live

गांधी-शास्त्री जयंती पर एसएसपी ने किया माल्यार्पण, पुलिसकर्मियों को दिलाई राष्ट्र की एकता-अखंडता की शपथ

Spread the love

जौनपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर शुक्रवार को पुलिस लाइन जौनपुर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने दोनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
इस दौरान एसएसपी ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को स्वच्छता, सत्यनिष्ठा तथा राष्ट्र की स्वतंत्रता, एकता एवं अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखने की शपथ दिलाई। उन्होंने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के आदर्शों, सादगी, अनुशासन, सत्यनिष्ठा एवं राष्ट्रसेवा की भावना को आत्मसात करने के लिए पुलिसकर्मियों को प्रेरित किया। कार्यक्रम में गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्रदान ‘अति उत्कृष्ट सेवा पदक’ से मुख्य आरक्षी परिवहन धर्मेन्द्र कुमार सिंह को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। वहीं मु0आ0 सुरेन्द्र यादव को साहसिक कार्य के लिए मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश द्वारा प्रदान प्रशस्ति पत्र सौंपा गया। इस अवसर पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को उपहार देकर सम्मानित किया गया तथा उपस्थित पुलिसकर्मियों को मिष्ठान वितरित किया गया। कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर अनन्त चन्द्रशेखर, सहायक पुलिस अधीक्षक नगर गोल्डी गुप्ता, सहायक पुलिस अधीक्षक सदर सम्यक चौधरी समेत पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Exit mobile version