Site icon Pioneer News Live

थाना खुटहन का औचक निरीक्षण -जिलाधिकारी

Spread the love

जौनपुर जिलाधिकारी ने पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई में संवेदनशीलता, पारदर्शिता एवं तत्परता बनाए रखें तथा कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ रखने हेतु सतत निगरानी सुनिश्चित करें। इसके साथ ही उन्होंने निर्देश दिए कि थाने में आने वाले फरियादियो से अच्छा व्यवहार करें, उनकी समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुनते हुए निस्तारण के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के रख-रखाव, मालखाना, सीसीटीवी व्यवस्था तथा फरियादियों की सुनवाई व्यवस्था का विस्तृत अवलोकन किया। आमजन की समस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Exit mobile version