Site icon Pioneer News Live

थाना गौराबादशाहपुर पुलिस द्वारा मारपीट एवं जान से मारने की धमकी के मुकदमे में वांछित 02 अभियुक्त गिरफ्तार

Spread the love

कुँवर अनुपम सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद जौनपुर के निर्देशन में आयुष श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक, जौनपुर तथा अजय कुमार राय, क्षेत्राधिकारी केराकत के पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थानाध्यक्ष श्री गंगासागर मिश्र के नेतृत्व में थाना गौराबादशाहपुर पुलिस टीम द्वारा दिनांक 17.07.2026 को मारपीट एवं जान से मारने की धमकी के मुकदमे में वांछित 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
घटना का विवरण
दिनांक 16.07.2026 को वादी संजय प्रताप मौर्य निवासी धर्मापुर, थाना गौराबादशाहपुर, जनपद जौनपुर द्वारा थाना स्थानीय पर प्रार्थना-पत्र देकर आरोप लगाया गया कि खेत में मिट्टी गिराकर मकान निर्माण को लेकर हुए विवाद में विपक्षीगण ने गाली-गलौज करते हुए एकराय होकर लाठी, डंडा एवं सरिया से मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी।प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना गौराबादशाहपुर पर मु0अ0सं0 206/2026 धारा 191(3), 109(1), 115(2), 352, 351(3), 3(5) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई।
गिरफ्तारी का विवरण
दिनांक 17.07.2026 को थाना गौराबादशाहपुर पुलिस टीम क्षेत्र में भ्रमणशील थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर बनरहिया बाग से मुकदमा उपरोक्त से संबंधित वांछित अभियुक्त—
राममिलन निषाद पुत्र शिवनाथ निषाद
रामसिलन निषाद पुत्र शिवनाथ निषाद
निवासीगण धर्मापुर, थाना गौराबादशाहपुर, जनपद जौनपुर को समय लगभग 12:00 बजे गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी के दौरान माननीय सर्वोच्च न्यायालय एवं राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पूर्णतः पालन किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त
राममिलन निषाद पुत्र शिवनाथ निषाद निवासी धर्मापुर, थाना गौराबादशाहपुर, जनपद जौनपुर।
रामसिलन निषाद पुत्र शिवनाथ निषाद निवासी धर्मापुर, थाना गौराबादशाहपुर, जनपद जौनपुर।
आपराधिक इतिहास
मु0अ0सं0 206/2026, धारा 191(3), 109(1), 115(2), 352, 351(3), 3(5) बीएनएस, थाना गौराबादशाहपुर, जनपद जौनपुर।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
श्री गंगासागर मिश्र, थानाध्यक्ष, थाना गौराबादशाहपुर
उ0नि0 मुन्नालाल शर्मा
उ0नि0 अवधेश कुमार
हे0का0 देवेन्द्र कुमार
रि0का0 शिवम सिंह, थाना गौराबादशाहपुर, जनपद जौनपुर।

Exit mobile version