जौनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव जी के निर्देश पर समाजवादी पार्टी जौनपुर द्वारा समाजवाद के प्रख्यात चिंतक एवं दार्शनिक, पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद पं. जनेश्वर मिश्र जी की 94वीं जयंती जिला कार्यालय सदर चुंगी, अल्फस्टीनगंज में जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य की अध्यक्षता में समारोहपूर्वक मनाई गई।
कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने पं. जनेश्वर मिश्र जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके उपरांत जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य की अध्यक्षता में गोष्ठी आयोजित हुई, जिसका संचालन जिला महासचिव आरिफ हबीब ने किया।
गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने कहा कि पं. जनेश्वर मिश्र जी समाजवादी विचारधारा के प्रखर चिंतक, संघर्षशील नेता और गरीबों, किसानों, मजदूरों एवं वंचितों की आवाज थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन समाजवादी मूल्यों और सामाजिक न्याय के लिए समर्पित किया। उनके विचार और संघर्ष आज भी समाजवादियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
राकेश मौर्य ने कहा कि पं. जनेश्वर मिश्र जी के विचारों एवं आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने 2027 में समाजवादी विचारधारा की सरकार बनाने तथा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी को पुनः मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया।
गोष्ठी को पूर्व विधायक लालबहादुर यादव, मोहम्मद अरशद खान, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. अवधनाथ पाल, प्रदेश सचिव हिसामुद्दीन शाह, पूर्व प्रमुख रमापति यादव, जिला उपाध्यक्ष श्यामबहादुर पाल, हीरालाल विश्वकर्मा, महेंद्र प्रताप यादव नेपाल, इरशाद मंसूरी, जिला सचिव मालती निषाद, दीपक विश्वकर्मा, हरिश्चंद प्रभाकर, अजय विश्वकर्मा तथा विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष निजामुद्दीन अंसारी, नीरज पहलवान, राजेश यादव आदि ने संबोधित किया।
कार्यक्रम में सोचनराम विश्वकर्मा, गुलाब यादव रीठी, संतोष मौर्य मुन्ना, डॉ. रामसूरत पटेल, अनिल दुबे, दिनेश यादव फौजी, सुशीला यादव, पूनम यादव, पिंकी गुप्ता, राधिका यादव, शिवांगी यादव, आनंद गुप्ता, भानु प्रताप मौर्य, रामू मौर्य, एम.डी. शिराज मुगल, संदीप बिंद, सिद्धार्थ यादव, धर्मेंद्र सोनकर, मुकेश यादव, संदीप यादव, सतीश यादव, अशफाक मंसूरी, अमित गौतम, विनय विश्वनाथ, अजय पटनायक, दीना मिश्रा, प्रदीप पाल एडवोकेट, अरविंद यादव एडवोकेट, रविन्द्र यादव एडवोकेट, डॉ. जंगबहादुर यादव, गुड्डू सोनकर, धर्मेंद्र मौर्य सहित सैकड़ों समाजवादी पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य रामलाल पाल के चचेरे भाई एवं अन्य पीडीए परिवारों में दुखद निधन पर दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शांति हेतु प्रार्थना किया गया।