जौनपुर 18 अप्रैल सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश द्वारा केंद्र सरकार के पारित वित्त बिधेयक 2025 से पेंशनर्स के साथ सेवानिवृत्त की तिथि के अनुसार भेद-भाव करके, वेतन आयोग के टर्म्स रिफरेन्स से पेन्शनर्स को बाहर किए ,जाने के विरोध मे आगामी दिनांक-21अप्रैल को देश भर मे होने वाले बिरोध प्रदर्शन के साथ जनपद पर होने वाले बिरोध प्रदर्शन के तैयारी की समीक्षा बैठक जनपद अध्यक्ष सी बी सिंह की अध्यक्षता मे की गयी ।बैठक मे उपस्थित पेंशनर्स एवं पदाधिकारी अपने किए गए प्रयास से सदन को अवगत कराया ।जिला मंत्री कृपाशंकर उपाध्याय ने बताया कि संगठन के चलाए जा रहे पेंशनर्स हस्ताक्षर अभियान मे अबतक एक हजार आठ सौ पेंशनर्स हस्ताक्षर करके माननीय प्रधान मन्त्री भारत सरकार को भेजे जाने हेतु जमा किए है।,पेंशनर्स के टर्म्स रिफरेन्स को आठवे बेतन आयोग मे सम्मिलित किए जाने तक हस्ताक्षर अभियान अनवरत चलता रहेगा,जिसे चरणबद्ध मा0प्रधान मन्त्री जी भारत सरकार को प्रदेश संगठन स्तर पर जनपदो से संकलित कर भेजा जाएगा।
बैठक मे उपस्थित पेंशनर्स ने सामूहिक रूप से जनपद के समस्त पेंशनर्स साथियो से अपील किया है कि दिनांक-21 अप्रैल को 10 बजे अधिक से अधिक संख्या मे कलेक्ट्रेट परिसर स्थित धरना-प्रदर्शन स्थल पर पहुंच कर आन्दोलन को सफल वनाये।बैठक मे मुख्य रूप से इ0रामआसरे रजक, मिठाई लाल, पलकधारी,के के तिवारी,कंचन सिह,शेषनाथ सिंह, अनिलकुमार श्रीवास्तव, इ0मदन मोहन सोनकर, राजेश श्रीवास्तव, नन्दलाल सरोज, डॉक्टर भारत यादव, राम अवध लाल, शारदाप्रसाद श्रीवास्तव, नरेन्द्र त्रिपाठी,रमेश, इ0 प्रमोद कुमार सिंह, श्याम बिहारी सिंह, के आर सोनकर, भानु प्रताप श्रीवास्तव, ओमप्रकाश सिंह, कान्तीसिह,महालक्ष्मी वर्मा,लाल मनी देवी,आदि मुख्य रूप से उपस्थित रही।