Site icon Pioneer News Live

महात्मा गांधी जी का अहिंसा मार्ग और लालबहादुर शास्त्री जी की सादगी ही भारत को बनाएगी विश्वगुरु : राकेश मौर्य

Spread the love

जौनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव जी के निर्देशानुसार समाजवादी पार्टी जौनपुर द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न लालबहादुर शास्त्री जी की जयंती जिला कार्यालय, सदर चुंगी अल्फस्टीनगंज, जौनपुर में समारोहपूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष श्री राकेश मौर्य ने की।

कार्यक्रम की शुरुआत दोनों महान विभूतियों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। इसके पश्चात “महात्मा गांधी जी एवं लालबहादुर शास्त्री जी के विचार और आज का भारत” विषय पर गोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें उनके जीवन, संघर्ष, विचारों और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित समाजवादी साथियों ने उनके आदर्शों एवं सिद्धांतों पर चलने तथा देश के लोकतांत्रिक एवं सामाजिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प दोहराया।

गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष श्री राकेश मौर्य ने कहा कि महात्मा गांधी जी ने सत्य, अहिंसा और मानवता का मार्ग दिखाया, वहीं लालबहादुर शास्त्री जी ने सादगी, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा का आदर्श प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि गांधी जी का अहिंसा मार्ग और शास्त्री जी की सादगी एवं ईमानदार सार्वजनिक जीवन की परंपरा भारत को मजबूत बनाते हुए विश्वगुरु बनने की दिशा में आगे ले जा सकती है। आज आवश्यकता है कि हम दोनों महापुरुषों के विचारों को अपने जीवन और सार्वजनिक आचरण में उतारें।

गोष्ठी को पूर्व विधायक मोहम्मद अरशद खान, सुशील दुबे, पूनम मौर्य, दिलीप प्रजापति एवं शर्मिला रमेश ने भी संबोधित किया और दोनों महापुरुषों के जीवन एवं विचारों पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव श्री आरिफ हबीब ने किया।

इस अवसर पर शकील अहमद, हीरालाल विश्वकर्मा, श्यामबहादुर पाल, महेंद्र यादव नेपाल, विधानसभा क्षेत्र अध्यक्षगण वीरेंद्र यादव, निजामुद्दीन अंसारी, गुड्डू सोनकर, अजय मौर्य, संतोष मौर्य मुन्ना, रामकेश बिंद, श्यामनारायण बिंद, अमित गौतम, पूनम यादव, सोनी सेठ, कमालुद्दीन अंसारी, अशफाक मंसूरी, अरविंद यादव एडवोकेट, प्रदीप पाल एडवोकेट, सुभाष बघेल सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं नेतागण उपस्थित रहे।

Exit mobile version