जौनपुर।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी मछलीशहर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक थाना पवारा के नेतृत्व में मिशन शक्ति फेज-5 अभियान के अंतर्गत थाना पवारा की मिशन शक्ति टीम द्वारा पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद का आपसी सहमति से समाधान कराया गया। दिनांक 27.09.2026 को प्रीति यादव पत्नी सतीश कुमार यादव एवं सतीश कुमार यादव पुत्र राधेश्याम यादव, निवासीगण ग्राम भटेवरा, थाना पवारा, जनपद जौनपुर के बीच चल रहे वैवाहिक विवाद के संबंध में दोनों पक्षों को मिशन शक्ति केंद्र पर बुलाया गया। टीम ने दोनों की बातें सुनीं और काउंसलिंग के माध्यम से उन्हें समझाया। इसके बाद दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से सुलह-समझौता किया।
मिशन शक्ति टीम:
- उपनिरीक्षक जयप्रकाश प्रसाद, थाना पवारा जनपद-जौनपुर।
- महिला कांस्टेबल आरुषि पाल, थाना पवारा जनपद-जौनपुर।
- महिला कांस्टेबल ज्योति वर्मा, थाना पवारा जनपद-जौनपुर।
थाना सुजानगंज पुलिस टीम द्वारा 01 वारण्टी अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार-
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के द्वारा अपराध की रोकथाम एवं वारण्टी/अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये गये विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के दिशा-निर्देशन व क्षेत्राधिकारी बदलापुर के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष सुजानगंज के नेतृत्व में थाना सुजानगंज पुलिस टीम द्वारा मा0 न्यायलय द्वारा निर्गत गैर जमानती वारंट/ धारा 82 सीआरपीसी/धारा 83 सीआरपीसी मु0न0 354/2000 धारा 323,324,504 भादवि से सम्बन्धित वारण्टी अभियुक्त रामशिरोमणि पुत्र सुक्खू निवासी ग्राम बेलवार थाना सुजानगंज जनपद जौनपुर को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए चालान मा0 न्यायालय किया गया।
गिरफ्तार वारण्टी/अभियुक्त का विवरण–
रामशिरोमणि पुत्र सुक्खू निवासी ग्राम बेलवार थाना सुजानगंज जनपद जौनपुर ।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-
1.थानाध्यक्ष अमित कुमार पाण्डेय, थाना सुजानगंज जनपद जौनपुर।
2.उ0नि0 ओमप्रकाश उपाध्याय, थाना सुजानगंज जनपद जौनपुर।
3.का0 अनिल गौड़ थाना सुजानगंज जनपद जौनपुर।
4.रि0का0 राहुल कुमार, थाना सुजानगंज जनपद जौनपुर।
