Site icon Pioneer News Live

राज कॉलेज में हिंदी दिवस पखवाड़ा संगोष्ठी का सफल आयोजन

Spread the love

जौनपुर / राजा श्री कृष्ण दत्त पी जी कॉलेज, जौनपुर में 23 सितंबर को हिंदी विभाग के तत्वावधान में हिंदी दिवस पखवाड़ा संगोष्ठी का आयोजन हुआ। जिसमें कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो. धीरेन्द्र कुमार पटेल, सल्तनत बहादुर पी जी कॉलेज बदलापुर जौनपुर रहे। वे अपने वक्तव्य में हिंदी भाषा के उद्भव और विकास पर अपनी बात रखी, उन्होंने कहां हिंदी एक समृद्धि भाषा है क्योंकि इसमें अरबी, फ़ारसी, उर्दू, अंग्रेजी, अपभ्रंश, संस्कृत आदि भाषाओं के शब्द संगृहीत हैं। उन्होंने हिंदी के राजभाषा बनने तक की यात्रा को विधिवत समझाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) शंभूराम ने किया, उन्होंने कहा कि हिंदी हमारी मातृभाषा है इसे बोलने में हमें गर्व का अनुभव करना चाहिए, हिंदी केवल संवाद का माध्यम नहीं है बल्कि यह हमारी संवेदना, विचार परंपरा और अस्मिता की जीवन्त अभिव्यक्ति है।
महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ. सत्यराम प्रजापति ने हिंदी के महत्व पर अपनी बात रखी। हिंदी विभाग की अध्यक्ष प्रो. सुधा सिंह में कहा कि हिंदी भाषा देश को संपर्क सूत्र में बांधने का एक सशक्त माध्यम है। हमारा संवाद, विचार विमर्श,पठन-पाठन एवं लेखन बेहिचक हिंदी में होना चाहिए इसमें किसी प्रकार की हीन भावना से ग्रसित होने की आवश्यकता नहीं है। हिंदी विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉक्टर मधु पाठक ने बताया कि हिंदी भाषा समग्र राष्ट्र को एकता के सूत्र में पिरोने वाली भाषा है, हमारी भाषा ही हमारी पहचान है। कार्यक्रम की सहयोगी हिंदी विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ रागिनी राय ने हिंदी के महात्म्य को बताते हुए कहा कि हिंदी हमारी भावना को अभिव्यक्त करने का सरलतम स्रोत है। कार्यक्रम का संचालन असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ रमेश चंद्र सोनी ने किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के शैक्षणिक और ग़ैर शैक्षणिक कर्मचारियों, छत्र – छात्राओं की उपस्थिति रही।

Exit mobile version