जौनपुर। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर रेडक्रॉस सोसाइटी जौनपुर के तत्वावधान में ब्लड बैंक, जिला चिकित्सालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया | इस अवसर अध्यक्ष रेड क्रॉस सोसाइटी/जिलाधिकारी जौनपुर सैमुअल पाल एन, सहायक पुलिस अधीक्षक गोल्डी गुप्ता (आईपीएस ) तथा रेडक्रॉस सोसाइटी के सदस्यगण उपस्थित रहे | रेडक्रास के अध्यक्ष/ जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन ने कहा कि रक्तदान महादान है, इससे बड़ा कोई दान नहीं। रक्तदान करने से किसी प्रकार का नुकसान नहीं होता है बल्कि एक यूनिट रक्तदान करके व्यक्ति तीन जिंदगियों को बचा सकता है ।
भारतीय रेडक्रास सोसायटी जौनपुर ईकाई के सचिव डा. मनोज वत्स ने रक्तदान की उपयोगिता पर विस्तार से प्रकाश डाला अन्य लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करते हुए प्रोत्साहित किया।
इस अवसर पर सीएमएस डा.संजय कन्नौजिया ,डा.सैफ खान, अवनीश प्रताप सिंह, नेहा सिंह, मनीष चौरसिया, नीतेश श्रीवास्तव,डा.मनीष, अरविन्द सिंह, डॉ संदीप पाण्डेय, हृदय कुशवाहा, आलोक कुमार मणि,विद्याधर राय विद्यार्थी,अरुण सिंह,डॉ अंजू सिंह, दीक्षा राय, ओम प्रकाश ,शालिनी मौर्य, साकेत प्रधान,विकास, संदीप, हितेश,पंकज, नेहा, शुभम ,नितिन चौरसिया, अरविंद, विवेक,रवि एवं रेड क्रॉस के सदस्य उपस्थित रहे|