Site icon Pioneer News Live

सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न

Spread the love

जौनपुर 29 मई 2026


बैठक में जिलाधिकारी ने सड़क दुर्घटनाओं पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को प्रभावी एवं ठोस कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि बार-बार हो रही सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय स्थापित कर सक्रिय रूप से कार्य करें तथा दुर्घटना संभावित स्थलों का चिन्हांकन कर आवश्यक और सुधारात्मक कदम उठाए जाएं।
उन्होंने निर्देशित किया कि सड़क दुर्घटनाओं का प्रत्येक माह ऑडिट कर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए, जिससे दुर्घटनाओं के कारणों का विश्लेषण कर प्रभावी रणनीति बनाई जा सके।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति की जान कीमती है, इसलिए सभी अधिकारी गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करते हुए सड़क दुर्घटनाओं को रोकने हेतु प्रभावी प्रयास सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएच) के अधिकारियों को निर्देशित किया कि राष्ट्रीय राजमार्गों के किनारे ग्रीन बेल्ट विकसित की जाए तथा सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत आवश्यक स्थानों पर रिफ्लेक्टर एवं संकेतक लगाए जाएं, जिससे दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।
जिलाधिकारी के द्वारा इलेक्ट्रिक पोल, पेड़ों एवं ट्रकों के पीछे रिफ्लेक्टर लगाए जाने के निर्देश दिए गए। साथ ही आउट ऑफ एज वाहनों को चिन्हित कर स्क्रैप किए जाने हेतु आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए गए।
जिलाधिकारी ने कहा कि मा0 मुख्यमंत्रीजी के द्वारा सड़क दुर्घटनाओं को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की गई है। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी टोल प्लाजा पर एम्बुलेंस की उपलब्धता सुनिश्चित रहे तथा दुर्घटना की स्थिति में निर्धारित समय के भीतर एम्बुलेंस मौके पर पहुंचे, जिससे घायलों को तत्काल उपचार उपलब्ध कराया जा सके।
जिलाधिकारी ने डग्गामार वाहनों एवं अवैध खनन में लिप्त वाहनों के विरुद्ध सघन अभियान चलाकर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हाईवे पर अनावश्यक रूप से वाहन खड़े पाए जाने पर भी कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की जाए, जिससे यातायात बाधित न हो तथा दुर्घटनाओं की संभावना कम की जा सके।
सभी वाहनों में फर्स्ट एड किट होना चाहिए।
एआरटीओ को कड़े निर्देश दिए गए कि अवैध तरीके से काली फिल्म लगी वाहनों पर प्रभावी कार्रवाई करें तथा मोटर व्हीकल एक्ट का शत प्रतिशत पालन कराना सुनिश्चित करें।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अंबष्ट, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व परमानंद झा, नगर मजिस्ट्रेट इंद्र नंदन सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर गोल्डी गुप्ता सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Exit mobile version