Site icon Pioneer News Live

सीएम योगी की घोषणा, अब ‘संत रविदास नगर भदोही’ के नाम से जाना जाएगा जिला

Spread the love

भदोही। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को भदोही जिले का नाम बदलकर ‘संत रविदास नगर भदोही’ करने की घोषणा की। भदोही में आयोजित कार्यक्रम में सीएम ने 1,340 करोड़ रुपये से अधिक की 112 परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया।

इस दौरान उन्होंने भदोही, मिर्जापुर और वाराणसी को सिल्क क्लस्टर के रूप में विकसित करने तथा वाराणसी-विंध्य रीजनल डेवलपमेंट प्लान जल्द लागू करने की बात कही। इंडिया कारपेट एक्सपो के स्वर्ण जयंती समारोह में कालीन उद्योग से जुड़े उद्यमियों के साथ संवाद कर उनकी समस्याओं के समाधान का भरोसा भी दिलाया।

Exit mobile version