5 Oct 2026, Mon

गोलबंदी और गाली-गलौज की सूचना पर पुलिस ने संभाला मोर्चा, कई हिरासत में

Spread the love

युवकों के दो गुट में मारपीट की घटना पुलिस के सक्रियता से टली

जौनपुर! जफराबाद क्षेत्र के हौज पोखरा गांव के पुरवा में गुरुवार की दोपहर की युवकों के दो गुटों में गोलबंदी व झड़प की सूचना पर पुलिस सक्रिय हो गयी।जिसके कारण मारपीट की घटना टल गयी।पुलिस कई युवकों को हिरासत में ले लिया है।उनसे पूछताछ की जा रही है।फिलहाल पुलिस की टीम सम्भावित स्थानों पर पहुंच कर आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है।
थानाध्यक्ष कमलनयन दूबे को मुखबिर से सूचना मिली कि हौज पोखरे के पास किसी विवाद को लेकर युवकों के दो गुट जमा हो रहे है।दोनों तरफ से गाली गलौज दिया जा रहा।दर्जनो की संख्या में युवक जमा हो रहे है।सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष कमलनयन दूबे भारी संख्या में पुलिस के जवानों के साथ मौके पर पहुंच गए।पुलिस को देखकर युवक भाग निकले।संदिग्ध कुछ युवकों को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।हालांकि अभी पुलिस की टीम हौज गांव के सभी पुरवों के अलावा आसपास के कई गांव व जफराबाद कस्बे तक उक्त युवकों को तलाशने में लगी है।थानाध्यक्ष कमलनयन दूबे न बताया कि मामले में पूछताछ चल रही है।उसके बाद वास्तविक घटना की जानकारी होगी।

By Ashish

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *