5 Oct 2026, Mon

जिला कारागार में गूंजा ‘वंदे मातरम’, गांधी-शास्त्री जयंती पर हुए विविध आयोजन

Spread the love

जौनपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर शुक्रवार को जिला कारागार जौनपुर में विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम की शुरुआत कारागार के मुख्य द्वार पर सावधान की मुद्रा में राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ के सामूहिक गायन से हुई। इसके बाद जेल अधीक्षक पवन कुमार त्रिवेदी ने ध्वजारोहण किया। अधिकारियों, कर्मचारियों एवं बंदियों ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित किया। इस दौरान गांधी जी के प्रिय भजन ‘रघुपति राघव राजा राम’ का सामूहिक गायन भी हुआ। कारागार परिसर में दोनों महापुरुषों की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित किए गए।बंदियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। जेल अधीक्षक की ओर से नशा उन्मूलन विषय पर गोष्ठी आयोजित कर बंदियों को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया गया। बंदियों के बीच शतरंज, कैरम, खो-खो, वॉलीबॉल, जलेबी दौड़ सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं कराई गईं। वहीं महिला बंदियों के बीच मेहंदी और रंगोली प्रतियोगिता आयोजित हुई। समापन अवसर पर जेल अधीक्षक पवन कुमार त्रिवेदी ने बंदियों को महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के आदर्शों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद बंदियों को फल वितरित किए गए। कार्यक्रम में चिकित्साधिकारी डॉ. विनय कुमार राव, कारापाल अजय कुमार, उप कारापाल सुभाष चन्द्र पाण्डेय व नंद किशोर समेत कारागार के अधिकारी, कर्मचारी एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

By Ashish

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *