5 Oct 2026, Mon

जिला जज, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट(सीजेएम) , जौनपुर, जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा जिला कारागार का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा-

Spread the love

जौनपुर जिला जज महोदय, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट(सीजेएम) महोदया, जिलाधिकारी जौनपुर एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर कुंवर अनुपम सिंह द्वारा संयुक्त रूप से जिला कारागार, जौनपुर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कारागार की बैरकों, भोजनालय, चिकित्सालय, मुलाकाती कक्ष, सीसीटीवी नियंत्रण कक्ष तथा अन्य महत्वपूर्ण स्थानों की गहनता से जांच की गई। महोदय द्वारा कारागार में निरुद्ध बंदियों से वार्ता कर उनकी समस्याओं तथा भोजन, स्वास्थ्य एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। साथ ही अभिलेखों, सुरक्षा उपकरणों एवं साफ-सफाई की व्यवस्था का भी अवलोकन किया गया। संबंधित अधिकारियों को कारागार की सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने, नियमित निगरानी करने तथा बंदियों को नियमानुसार आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए

By Ashish

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *