5 Jun 2026, Fri

जौनपुर में स्कॉर्पियो की टक्कर से महिला कांस्टेबल घायल, चालक वाहन समेत फरार

Spread the love

जौनपुर। खेतासराय थाना क्षेत्र के गुरैनी गांव के पास बुधवार की शाम करीब 6 बजे एक सड़क हादसे में महिला कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गईं। जानकारी के अनुसार कांस्टेबल सुमन सिंह (42 वर्ष), पत्नी स्वर्गीय तिलोकीनाथ सिंह, सुबह स्कूटी से पुलिस लाइन मीटिंग में शामिल होने आई थीं।

मीटिंग समाप्त होने के बाद जब वह अपने थाना खेतासराय वापस लौट रही थीं, तभी गुरैनी के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़ीं और उन्हें काफी चोटें आईं।

घटना के बाद मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने उन्हें तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

वहीं हादसे के बाद स्कॉर्पियो चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और फरार वाहन व चालक की तलाश की जा रही है।

By Ashish

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *