5 Oct 2026, Mon

जौनपुर सदर से चुनाव लड़ने के लिए परवेज आलम भुट्टो ने ठोकी दावेदारी

Spread the love

इंडिया गठबंधन से टिकट मिलने का जताया भरोसा, कहा- सदर सीट पर कांग्रेस का ही प्रत्याशी होगा

जौनपुर। कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव और पूर्व विधानसभा प्रत्याशी परवेज आलम भुट्टो ने जौनपुर सदर विधानसभा सीट से आगामी चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। उन्होंने इंडिया गठबंधन से अपनी दावेदारी पेश करते हुए कहा कि सदर सीट पर कांग्रेस का ही प्रत्याशी चुनाव लड़ेगा।

पत्रकारों से बातचीत में परवेज आलम ने कहा कि कांग्रेस धर्म और जाति से ऊपर उठकर काम करती है। प्रदेश में पार्टी का जनाधार लगातार बढ़ रहा है और युवा व वंचित वर्ग कांग्रेस से उम्मीद लगाए हुए हैं। उन्होंने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन मजबूती से चुनाव लड़ेगा और पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगा। साथ ही कहा कि कांग्रेस नेतृत्व ने उन्हें टिकट के लिए आश्वस्त किया है।

By Ashish

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *