5 Jun 2026, Fri

23 जनवरी को पुलिस लाइन में होगी ब्लैक आउट मॉक ड्रिल का आयोजन

Spread the love

नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों के साथ हुई बैठक

जौनपुर आज दिनांक-18.01.2026 को कलेक्ट्रेट सभागार में श्री इन्द्र नन्दन सिंह, नगर मजिस्ट्रेट / उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा, जौनपुर की अध्यक्षता में नागरिक सुरक्षा के तहत ब्लैक आउट मॉक ड्रिल का आयोजन दिनांक 23 जनवरी, 2026 को कराये जाने के सम्बन्ध में नागरिक सुरक्षा स्वयं सेवकों के साथ बैठक की गयी, जिसमें नगर मजिस्ट्रेट / उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा द्वारा अचानक आने वाली दैवी आपदा, अपराध नियंत्रण, आग से सुरक्षा, यातायात नियंत्रण, स्वास्थ्य सेवायें, आपात कालीन सेवायें सहित जागरूकता अभियान के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी और समस्त सदस्यों के नागरिक सुरक्षा में दिये गये नियमों एवं कर्तव्यों से अवगत कराया गया। उक्त बैठक में मुख्य रूप से डा० मनोज वत्स, चीफ वार्डेन नागरिक सुरक्षा, शशिकान्त सिंह, इम्तियाज अहमद, डा० प्रमोद सिंह, आर ०एच०खान,डा० हरिनाथ यादव, डा० अंजना सिंह, सुधीर सिंह, नेहा जैन, अन्जुम बेगम, आशीष श्रीवास्तव, विश्व प्रकाश श्रीवास्तव, माधुरी गुप्ता, प्रकान्त दूबे, सर्वेश सिंह, अजय सिंह, मो० हसनैन, राधेरमण जायसवाल, डा० लल्लन मौर्या, उर्वशी सिंह, संतोष कुमार मौर्य, मो० शाहिद मंसूरी, राजेन्द्र कुमार आपदा मित्र सहित समस्त सदस्य नागरिक सुरक्षा उपस्थित रहे। उप नियंत्रक द्वारा यह भी बताया गया कि दिनांक-23.01.2026 को सायं 05:00 बजे पुलिस लाइन, जौनपुर में ब्लैक आउट मॉक ड्रिल सम्पन्न होगा। बैठक का संचालन विजय प्रताप सिंह, नाजिर कलेक्ट्रेट द्वारा किया गया।

By Ashish

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *