5 Oct 2026, Mon

प्राणि विज्ञान विषय की व्याख्यान माला में विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए शोधपरक विषय

Spread the love

स्नातकोत्तर सप्तम एवं नवम सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने पीपीटी के माध्यम से किया विषयों का प्रभावी प्रस्तुतिकरण

जौनपुर। तिलक धारी महाविद्यालय, जौनपुर के प्राचार्य प्रो. राम आसरे सिंह के कुशल निर्देशन एवं दिशा-निर्देशन में स्नातकोत्तर प्राणि विज्ञान के सप्तम एवं नवम सेमेस्टर के विद्यार्थियों के लिए आयोजित व्याख्यान माला के चौथे दिन कार्यक्रम का शुभारंभ गरिमामय वातावरण में हुआ। व्याख्यान माला का उद्देश्य विद्यार्थियों में विषयगत ज्ञान, वैज्ञानिक दृष्टिकोण तथा प्रभावी प्रस्तुतीकरण कौशल का विकास करना है।

कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. देव ब्रत मिश्रा ने ज्ञान की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया।

इस अवसर पर प्रबंध समिति के माननीय अध्यक्ष प्रो. एस. पी. सिंह, जो प्राणि विज्ञान विषय के वरिष्ठ एवं विद्वान शिक्षाविद् हैं, ने विद्यार्थियों के प्रस्तुतिकरण को ध्यानपूर्वक सुना। उन्होंने अपने आशीर्वचन में विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके प्रस्तुतिकरण को अधिक प्रभावी, तथ्यपरक एवं वैज्ञानिक बनाने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

चौथे दिन निहारिका, प्राची, प्रियम्बदा, शिवांगी एवं पूजा ने विभिन्न विषयों पर पीपीटी के माध्यम से प्रस्तुतिकरण किया। विद्यार्थियों ने विषयवस्तु को वैज्ञानिक तथ्यों एवं तार्किक ढंग से प्रस्तुत करने का प्रयास किया।

व्याख्यान माला के आयोजन प्रभारी डॉ. आशुतोष मिश्रा एवं डॉ. अभिनव सिंह ने विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए तथा उनकी अकादमिक प्रस्तुति को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने विद्यार्थियों को विषय की गहराई में जाकर अध्ययन करने तथा अपने ज्ञान को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में डॉ. शैलेन्द्र कुमार सिंह वत्स एवं डॉ. अजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रस्तुतिकरण की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया तथा उपयोगी सुझाव दिए। इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

व्याख्यान माला के दौरान विद्यार्थियों में विशेष उत्साह दिखाई दिया। इस प्रकार के अकादमिक आयोजन विद्यार्थियों को अपने विषयगत ज्ञान के साथ-साथ वैज्ञानिक चिंतन, आत्मविश्वास एवं प्रस्तुतीकरण क्षमता विकसित करने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान कर रहे हैं।

By Ashish

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *