स्टेट एजेंडे के तहत शिक्षण विधियों पर हुआ प्रस्तुतीकरण

सीतापुर पहला विकास खंड क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रामपुर भुजंग में एक संकुल कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला स्टेट एजेंडे के तहत आयोजित की गई, जिसमें शैक्षणिक विरासत सत्र के अंतर्गत विभिन्न शिक्षण विधियों, उनके अनुप्रयोगों और गणित के दीर्घ विधि के प्रश्नों को बाल-केंद्रित लघु विधि से हल करने का प्रस्तुतीकरण किया गया।
इस दौरान शिक्षिका रितु ने ध्यानाकर्षण विधि का प्रदर्शन किया। आयुषी सिंह ने बाल-केंद्रित टीएलएम (TLM) और प्रतिभा यादव ने विपरीत शब्दावली टीएलएम के कक्षा में प्रयोग प्रस्तुत किए।
शिक्षक संकुल पूनम गुप्ता ने अकादमिक नियोजन पर अपने विचार रखे। अनुज यादव, प्रतिभा यादव और सुमित वाजपेई ने क्रैश कोर्स की रणनीति साझा की। इसके अतिरिक्त, आईसीटी (ICT) आधारित क्यूआर कोड बैंक का बच्चों की पढ़ाई में उपयोग भी बताया गया।
कार्यशाला का संचालन नोडल शिक्षक संकुल नीतिश श्रीवास्तव ने किया। प्रधानाध्यापक तारिक हुसैन ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। अंत में, हीरा लाल असगर अली और तारा रावत ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।
