5 Oct 2026, Mon

बक्शा के दो फरार आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम

Spread the love

एसएसपी ने अंकज शर्मा उर्फ दीपक शर्मा और उपदेश पाठक पर की इनाम की घोषणा, तलाश में जुटी पुलिस

जौनपुर। बक्शा थाना क्षेत्र से जुड़े मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों पर पुलिस ने शिकंजा कसते हुए 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह के निर्देश पर दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों को सक्रिय किया गया है।

पुलिस के अनुसार फरार आरोपियों में अंकज शर्मा उर्फ दीपक शर्मा निवासी कौली, थाना बक्शा तथा उपदेश पाठक निवासी सोहगौली, थाना कुड़वार, जनपद सुल्तानपुर शामिल हैं। दोनों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है और पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के संबंध में सूचना देने वाले लोगों से सहयोग की अपील की है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस स्तर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

By Ashish

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *