5 Oct 2026, Mon

बसंत पंचमी आज, विद्या और कला की देवी मां सरस्वती की होगी आराधना

Spread the love

आज यानी 23 जनवरी को पूरे देश में बसंत पंचमी का पावन पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। यह दिन ज्ञान, विद्या, संगीत और कला की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती के प्राकट्य उत्सव के रूप में जाना जाता है।
बसंत पंचमी का विशेष महत्व विद्यार्थियों, शिक्षकों, कलाकारों और शिक्षा से जुड़े लोगों के लिए होता है। इस अवसर पर विद्यालयों, शिक्षण संस्थानों और घरों में मां सरस्वती की विधिवत पूजा-अर्चना की जाती है। मान्यता है कि मां सरस्वती की आराधना से बुद्धि, विवेक, एकाग्रता और सफलता का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

By Ashish

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *