5 Oct 2026, Mon

मांझे का कहर, बाइक सवार की गर्दन कटी

Spread the love

जौनपुर लाइन बाजार थाना क्षेत्र के विशेषरपुर के पास मंगलवार दोपहर को चाइनीज मांझे की चपेट में आने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में युवक की गर्दन पर धारदार मांझे से गहरा कट लग गया।
जानकारी के अनुसार, अब्दुल खालिद उर्फ शब्बू (32) बाइक से जा रहे थे। विशेषरपुर के पास अचानक उनकी गर्दन में मांझा फंस गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। गर्दन से खून निकलने पर आसपास के लोगों ने तत्काल मदद करते हुए उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने उपचार के दौरान गर्दन पर कई टांके लगाए।
समय रहते उपचार मिलने से बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद क्षेत्र में प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की बिक्री और इस्तेमाल को लेकर लोगों में नाराजगी है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से ऐसे मांझे की बिक्री पर प्रभावी कार्रवाई करने और इसकी निगरानी बढ़ाने की मांग की है।

By Ashish

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *