5 Oct 2026, Mon

मेहरावां रेलवे क्रॉसिंग के होम सिग्नल के पास यात्री ट्रेन की चपेट में आने से मौत

Spread the love

पहचान के प्रयास में जुटी पुलिस मेहरावां रेलवे क्रॉसिंग हादसा

जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के मेहरावां रेलवे क्रॉसिंग के पास गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसा सामने आया। शाहगंज से वाराणसी की ओर जा रही यात्री ट्रेन की चपेट में आने से करीब 60 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही सुबह रेलवे ट्रैक के आसपास ग्रामीणों की भीड़ जुटने लगी। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मृतक की पहचान कराने के प्रयास शुरू कर दिए। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस के अनुसार, मृतक के पहनावे और हुलिए के आधार पर भी अभी तक कोई स्पष्ट पहचान सामने नहीं आई है। पुलिस आसपास के गांवों में जानकारी जुटाने के साथ ही मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। घटना के बाद कुछ देर के लिए मौके पर लोगों की भीड़ लगी रही। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

By Ashish

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *