5 Oct 2026, Mon

विधान परिषद चुनाव: वाराणसी खंड स्नातक-शिक्षक सीट के लिए अधिसूचना जारी

Spread the love

आयुक्त वाराणसी मण्डल वाराणसी/रिटर्निंग आफिसर, वाराणसी खण्ड स्नातक/शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र ने अवगत कराया है कि भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद के वाराणसी खण्ड स्नातक से निर्वाचित सदस्य श्री आशुतोष सिन्हा तथा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से निर्वाचित सदस्य श्री लाल बिहारी यादव का कार्यकाल 06 दिसम्बर 2026 को समाप्त होने के कारण होने वाली रिक्तियों को भरने के लिए निर्वाचन हेतु कार्यक्रम नियत किया गया है :- निर्वाचन की अधिसूचना 29 सितम्बर, 2026 (मंगलवार) नाम निर्देशन हेतु अन्तिम दिनांक 06 अक्टूबर, 2026 (मंगलवार), नाम निर्देशनों की जॉच हेतु दिनांक 7 अक्टूबर, 2026 (बुधवार), नाम वापसी हेतु अन्तिम दिनांक 09 अक्टूबर, 2026 (शुक्रवार), मतदान का दिनांक 23 अक्टूबर, 2026 (शुक्रवार) मतदान का समय पूर्वान्ह-8.00 बजे से अपरान्ह 4.00 बजे तक, मतगणना का दिनांक 27 अक्टूबर, 2026 (मंगलवार) एवं वह तारीख जिससे पूर्व निर्वाचन सम्पन्न करा लिया जायेगा 31 अक्टूबर, 2026 (शनिवार) निर्धारित है। वाराणसी खण्ड स्नातक एवं खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का नामांकन अपर आयुक्त (प्रथम) वाराणसी मण्डल वाराणसी के न्यायालय कक्ष में दिनांक 29 सितम्बर 2026 से 06 अक्टूबर 2026 के बीच (लोक अवकाश से भिन्न) किसी दिन पूर्वान्ह् 11.00 बजे से 03.00 बजे अपरान्ह् के बीच परिदत्त किये जायेंगे।

By Ashish

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *