5 Jun 2026, Fri

सुनीत राय को राज्यपाल महोदया द्वारा किया गया सम्मानित

Spread the love

जौनपुर जिला उद्यान अधिकारी ने अवगत कराया है कि जनभवन लखनऊ में आयोजित प्रादेशिक फल शाकभाजी एंव पुष्प प्रदर्शनी 2026 का शुभारंभ मा0 राज्यपाल श्रीमती आनन्दीबेन पटेल, एंव मा0 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एंव कृषि निर्यात उ0प्र0 मा0 श्री दिनेश प्रताप सिंह के कर कमलो द्वारा किया गया।

          जनपद में मशरूम की खेती में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सुनीता राय ग्राम मेहौडा विकासखण्ड मुफ्तीगंज जनपद जौनपुर को राज्यपाल महोदया द्वारा उक्त कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। सुनीता जी की यह उपलब्धि न केवल उनके व्यक्तिगत परिश्रम का परिणाम है बल्कि यह हमारे क्षेत्र के मशरूम की खेती के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण भी है। इनके द्वारा 30 अप्रैल, 2024 में मशरूम यूनिट की शुरूआत की गयी। यूनिट ने बहुत ही कम समय में 3.98 करोड का टर्न ओवर प्राप्त कर एक नई मिसाल पेश की है। पिछले वर्ष के 204 मीट्रिक टन के मुकाबले इस वित्तीय वर्ष 450 मीट्रिक टन से अधिक उत्पादन का लक्ष्य उनकी व्यवसायिक दूरदर्शिता को दर्शाता है। तकनीकी नवाचार में कैनिन यूनिट की स्थापना कर मशरूम की सेल्फ लाइफ को 3 दिन से बढाकर 18 महीना करना एक गेम चेंचर कदम है। इससे न केवल मशरूम की बर्बादी रूकेगी बल्कि उत्पादो को दूरस्थ बाजारो और निर्यात के लिए भी तैयार किया जायेगा।

By Ashish

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *