5 Aug 2026, Wed

सिकरारा की बेटी अस्मी मौर्य ने कक्षा 12 में ही NEET-UG में लहराया परचम

Spread the love

जौनपुर सिकरारा क्षेत्र के गाँव लाजी पार निवासी अस्मी मौर्य ने कक्षा 12 उत्तीर्ण करते ही नीट-यूजी (NEET-UG) परीक्षा में शानदार सफलता हासिल की है। अस्मी ने 720 में से 602 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया रैंक 9475 और श्रेणी रैंक (कैटेगरी रैंक) 4189 हासिल की है, जिससे क्षेत्र का नाम रोशन हुआ है।
उल्लेखनीय है कि अस्मी ने कक्षा 12 में भी 91.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर मेधावी होने का परिचय दिया था। वह अलॉफ्ट डेल स्कूल (Aloft Dale School) की छात्रा रही हैं और नीट की तैयारी के लिए द मेंटर्स एकेडमी (The Mentors Academy) से जुड़ी रहीं।
खास बात यह है कि अस्मी ने अपनी तैयारी के दौरान इंटरनेट और सोशल मीडिया से पूरी तरह दूरी बनाए रखी और केवल ऑफलाइन माध्यम से ही पढ़ाई कर यह सफलता अर्जित की।
अस्मी की इस सफलता से परिवार, विद्यालय और पूरे गाँव में खुशी की लहर है। स्थानीय लोगों और परिजनों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

By Ashish

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *