5 Jun 2026, Fri

शीतलहर और घने कोहरे के चलते जौनपुर में स्कूलों के समय में बदलाव

Spread the love

जौनपुर। जनपद में पड़ रही भीषण ठंड और गलन को देखते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ० गोरखनाथ पटेल ने जिलाधिकारी डॉ० दिनेश चंद्र की अनुमति से आठवीं तक के समस्त बोर्डों के विद्यालयों के खुलने का समय अग्रिम आदेश तक परिवर्तित करके सुबह दस बजे और बंद होने का समय तीन बजे निर्धारित कर दिया है।
जनपद के समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों को इसका कड़ाई से पालन सुनिश्चित करवाने को कहा गया है।गौरतलब है कि उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जनपद जौनपुर के जिलाध्यक्ष अमित सिंह ने जिलाधिकारी महोदय से कोहरे के कारण सड़कों पर दृश्यता की कमी और बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए स्कूलों के संचालन का समय परिवर्तन की मांग बुधवार को की थी।

By Ashish

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *