जौनपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा अपराध की रोकथाम एवं आपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन एंव क्षेत्राधिकारी केराकत के पर्यवेक्षण में व प्र0नि0 जलालपुर के नेतृत्व में थाना जलालपुर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त कैलाश चौबे पुत्र रामसूरत चौबे निवासी ग्राम भगरी थाना जलालपुर जनपद जौनपुर को भगरी बदलपुर पुलिया के पास से पुलिस हिरासत में लिया गया तथा कब्जे से 950 ग्राम नाजायज गांजा बरामद किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 430/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता–
रि0का0 अतुल पाल, थाना जलालपुर जौनपुर
कैलाश चौबे पुत्र रामसूरत चौबे निवासी ग्राम भगरी थाना जलालपुर जनपद जौनपुर।
बरामदगी का विवरण–
950 ग्राम नाजायज गांजा बरामद।
पंजीकृत अभियोग-
मु0अ0सं0-430/2026 धारा-8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना जलालपुर जनपद जौनपुर।
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-
उ0नि0 रामअवतार यादव, थाना जलालपुर जौनपुर
का0 विमलेश कुमार, थाना जलालपुर जौनपुर