5 Jun 2026, Fri

त्रिलोचन महादेव मंदिर परिसर में बड़ा हादसा, अनियंत्रित कार ने श्रद्धालुओं को रौंदा

Spread the love

जौनपुर। त्रिलोचन महादेव मंदिर परिसर में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक अनियंत्रित कार ने कई श्रद्धालुओं को रौंद दिया। हादसे में आधा दर्जन श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं दो श्रद्धालुओं की हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मौजूद थी। इसी दौरान तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर लोगों के बीच जा घुसी, जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे के बाद गुस्साए श्रद्धालुओं ने वाहन में तोड़फोड़ कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई

By Ashish

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *