5 Oct 2026, Mon

जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के द्वारा थाना बरसठी का निरीक्षण एवं नवनिर्मित भोजनालय का किया गया उद्घाटन

Spread the love

जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के द्वारा थाना बरसठी का निरीक्षण एवं नवनिर्मित भोजनालय का किया गया उद्घाटन*

जौनपुर /08 अगस्त – जिलाधिकारी श्री सैमुअल पाल एन. एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह के द्वारा थाना बरसठी का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, कार्यालय, अभिलेखों, मालखाना, बैरक एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा संबंधित अधिकारी/कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

   लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए शिकायतों एवं विवेचनाओं का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।

   इस अवसर पर पुलिसकर्मियों की सुविधा हेतु थाना परिसर में नवनिर्मित भोजनालय का उद्घाटन किया गया। भोजनालय की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए साफ-सफाई एवं स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने तथा पुलिसकर्मियों को गुणवत्तापूर्ण एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। 

    जिलाधिकारी द्वारा थाना परिसर में बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने तथा आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निष्पक्ष एवं त्वरित निस्तारण करने हेतु संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

By Ashish

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *