5 Oct 2026, Mon

सई नदी में तैरता मिला शव, बरगुदर पुल पर मची सनसनी

Spread the love

जौनपुर। सिकरारा थाना क्षेत्र के बरगुदर पुल के पास सई नदी में गुरुवार को एक शव तैरता मिलने से हड़कंप मच गया। नदी में शव दिखाई पड़ते ही मौके पर सनसनी फैल गई। पुल से गुजर रहे राहगीरों ने शव को देखा तो बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नदी से बाहर निकलवाने की कार्रवाई शुरू की। पुलिस शव की पहचान कराने के साथ ही घटना के संबंध में आवश्यक जांच-पड़ताल में जुटी है। शव नदी में कैसे पहुंचा, इसे लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है।

By Ashish

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *