
जौनपुर। अपराध की रोकथाम एवं वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, थाना कोतवाली में दर्ज मुकदमा संख्या 22/2026 में धारा 74, 115(2), 352, 351(3) व 333 बीएनएस के तहत कार्रवाई करते हुए हारुण पुत्र अब्दुल गफ्फूर और सलमा पत्नी हारुण, दोनों निवासी रौजा अर्जन, थाना कोतवाली, जौनपुर को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर न्यायालय जौनपुर भेज दिया गया।
पुलिस टीम में शकरमंडी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक कंचन पांडेय, कांस्टेबल आनंद कुमार वर्मा और महिला कांस्टेबल रेखारतन शर्मा शामिल रहीं।