5 Aug 2026, Wed

जिलाधिकारी ने ली 50 लाख रुपये से अधिक लागत की परियोजनाओं की बैठक

Spread the love

जौनपुर / जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में 50 लाख रुपये से अधिक लागत की परियोजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिलाधिकारी ने सभी कार्यदायी संस्थाओं एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों से परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाएं। जिन परियोजनाओं में अनावश्यक विलंब हो रहा है, उनमें तेजी लाते हुए नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।

समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धर्मापुर के पुनर्निर्माण कार्य का गुणवत्ता परीक्षण कराने के निर्देश दिए। त्रिलोचन महादेव मंदिर के दिव्य एवं भव्य रूप देने के लिए जिलाधिकारी स्तर से प्रस्ताव शासन को प्रेषित किया जाए। साथ ही रासमंडल स्थित हनुमान जी मंदिर के सौन्दर्यीकरण कार्य को शीघ्र पूर्ण करने एवं परिसर में फिनिशिंग कार्य और ग्रीनरी विकसित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने इंदिरा गांधी स्टेडियम में महिला शौचालय एवं स्विमिंग पूल की क्रियाशीलता रखने के निर्देश दिए। जिला क्रीड़ा अधिकारी को स्टेडियम का समुचित रखरखाव सुनिश्चित करने निर्देश दिये।

जिलाधिकारी ने साइबर थाना भवन का गुणवत्ता परीक्षण कराने के निर्देश दिए। उत्तर प्रदेश पुलिस आवास निगम के अधिकारियों की बैठक में अनुपस्थिति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उनके विरुद्ध उच्च स्तर पर पत्र प्रेषित करने के निर्देश दिए।

शीतला चौकियां मंदिर से कार्यों की अत्यंत धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देशित किया कि श्रमिक बढाकर शीघ्र अति शीघ्र कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिया।

उन्होंने लोक निर्माण विभाग को सभी निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए तथा विभाग की सभी परियोजनाओं की अलग से विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित किए जाने की बात कही। साथ ही सभी विभागों को नियमित स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा पूर्ण परियोजनाओं को जनहित में शीघ्र संचालित कराने के निर्देश दिए।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया,जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी डा0 अरूण कुमार यादव संबंधित विभागों एवं कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारी उपस्थित रहे।

By Ashish

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *