5 Oct 2026, Mon

थाना रामपुर पुलिस द्वारा दो पिकअप वाहनों में क्रूरतापूर्वक लादी गई 10 भैंसें बरामद, 06 व्यक्ति गिरफ्तार

Spread the love

आज दिनांक 27.09.2026 को थाना रामपुर पुलिस द्वारा बरसठी तिराहे पर संदिग्ध वाहनों एवं व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि सेहरा की ओर से दो पिकअप वाहनों में भैंसों को क्रूरतापूर्वक एवं निर्दयतापूर्वक लादकर लाया जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम भिउरा गेट के पास पहुँची और वहाँ से आ रहे दोनों पिकअप वाहनों को रोक लिया। जाँच के दौरान पिकअप वाहन संख्या UP62CT 4761 तथा UP65FT 1972 में पाँच-पाँच भैंसें क्रूरतापूर्वक लदी मिलीं। इस प्रकार दोनों वाहनों से कुल 10 भैंसें बरामद की गईं। वाहनों में सवार छह व्यक्तियों को समय करीब 04:25 बजे गिरफ्तार किया गया। उक्त बरामदगी एवं गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना रामपुर पर मु0अ0सं0 188/2026, धारा 11 पशुओं के प्रति क्रूरता का निवारण अधिनियम, 1960 के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। प्रकरण की विवेचना उपनिरीक्षक बाबूराम बिन्द द्वारा की जा रही है। अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0 188/2026, धारा 11 पशुओं के प्रति क्रूरता का निवारण अधिनियम, 1960
बरामदगी:
10 भैंसें एवं दो पिकअप वाहन संख्या UP62CT 4761 तथा UP65FT 1972।
गिरफ्तार व्यक्तियों का विवरण:
शकील पुत्र पप्पू निवासी ग्राम बनीडीह थाना रामपुर जनपद जौनपुर
नईम पुत्र हनीफ निवासी ग्राम बनीडीह थाना रामपुर जनपद जौनपुर
असलम पुत्र चुल्ली निवासी ग्राम बनीडीह थाना रामपुर जनपद जौनपुर
बाबा पुत्र सुकुरूल्ला निवासी ग्राम बनीडीह थाना रामपुर जनपद जौनपुर
सुकुरुल्ला पुत्र स्व0 लल्लू निवासी ग्राम बनीडीह थाना रामपुर जनपद जौनपुर
लाल मोहम्म्द पुत्र दल्लू निवासी ग्राम बनीडीह थाना रामपुर जनपद जौनपुर
गिरफ्तारी टीम का विवरण-
1.रमेश कुमार थानाध्यक्ष थाना रामपुर जनपद जौनपुर
2.व0उ0नि0 मंजीत कुमार थाना रामपुर जनपद जौनपुर
3.उ0नि0 नरेन्द्र नाथ मिश्रा थाना रामपुर जनपद जौनपुर

By Ashish

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *