5 Oct 2026, Mon

दीवानी न्यायालय में कल होगा गांधी प्रतिमा का अनावरण, मध्यस्थता पर संगोष्ठी

Spread the love

जौनपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर को दीवानी न्यायालय परिसर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के तहत प्रातः 8 बजे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा।
इसके बाद दीवानी न्यायालय के मीटिंग हाल में “गांधीवादी दृष्टिकोण और मध्यस्थता का समकालीन विमर्श (विवाद से संवाद तक)” विषय पर संगोष्ठी आयोजित होगी। कार्यक्रम का आयोजन जनपद न्यायाधीश के निर्देशानुसार किया जा रहा है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं सिविल जज सीडि सुशील कुमार सिंह ने बताया कि संगोष्ठी में गांधीवादी विचारधारा और वर्तमान समय में विवादों के समाधान के लिए मध्यस्थता की भूमिका पर चर्चा की जाएगी।

By Ashish

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *