5 Oct 2026, Mon

एसबीआई का बड़ा ऐलान, 28 से 30 सितंबर तक एटीएम शुल्क माफ

Spread the love

बैंक हड़ताल के दौरान एसबीआई ग्राहकों को बड़ी राहत, तीन दिन किसी भी बैंक के एटीएम से नकद निकासी पर शुल्क नहीं लगेगा

28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित तीन दिवसीय देशव्यापी बैंक हड़ताल के दौरान भारतीय स्टेट बैंक ने अपने ग्राहकों को बड़ी राहत दी है, इन तीन दिनों में एसबीआई ग्राहक किसी भी बैंक के एटीएम से नकद निकासी कर सकेंगे और एटीएम लेनदेन शुल्क नहीं देना होगा, यह राहत निर्धारित मुफ्त लेनदेन सीमा से अधिक होने वाले शुल्क पर भी लागू होगी, एसबीआई ने ग्राहकों के लिए यूपीआई, मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग, योनो और अन्य डिजिटल सेवाएं जारी रखने की बात कही है, वहीं ग्राहकों की सुविधा के लिए सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक 27 सितंबर रविवार को भी खुले रहेंगे, ताकि जरूरी बैंकिंग काम हड़ताल से पहले निपटाए जा सकें

By Ashish

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *